Click Here
Click Here
Click Here

Supreme Court से अग्रिम जमानत मिलते ही पवन खेड़ा दिल्ली पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

NewswaveDesk:सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलते ही कांग्रेस नेता पवन खेड़ा दिल्ली पहुंचे, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान...

साभार गूगल

NewswaveDesk:सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलते ही कांग्रेस नेता पवन खेड़ा दिल्ली पहुंचे, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान पवन खेड़ा ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के संविधान की जीत है, जो किसी आम नागरिक के अधिकारों के हनन होने पर उसकी रक्षा के लिए खड़ा होता है. पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि जब हम जंग के मैदान से लौटते हैं, हम छिपते नहीं हैं बल्कि आगामी युद्ध की तैयारी करते हैं. दरअसल पवन खेड़ा को कोर्ट ने शर्तों के अंतर्गत जमानत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट किया है कि उन्हें जांच में सहयोग करना होगा ऑर जब भी पुलिस थाने में बुलाए, उन्हें उपस्थित रहना होगा. साथ ही, वह किसी भी प्रकार के सबूतों को प्रभावित या उनसे छेड़छाड़ नहीं कर सकते. अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि बिना सक्षम न्यायालय की अनुमति के बिना वह देश से बाहर नहीं जा सकेंगे. कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि बेल पर विचार करते समय जिन दस्तावेजों ऑर तथ्यों का उल्लेख किया गया है, उनका मामले के अंतिम निर्णय से कोई संबंध नहीं है ऑर ट्रायल कोर्ट इन टिप्पणियों से प्रभावित हुए बिना कानून के अनुसार आगे की कारवाई करेगा.

बता दें कि पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुईयां सरमा पर आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि उनके पास एक से अधिक पासपोर्ट है ऑर विदेशों में संपाति है, जिसका उल्लेख चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया है. इन आरोपों के बाद रिंकी भुईयां सरमा की शिकायत पर गुवाहाटी क्राइम ब्रांच में पवन खेड़ा के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया था.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read:मुख्यमंत्री सोरेन की राष्ट्रपति से अपील, सरना धर्म को मिले स्वतंत्र पहचान, जनगणना 2027 में जुड़ें नए आयाम

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *