Click Here
Click Here
Click Here

बंदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 563 किग्रा डोडा के साथ पिकअप वैन जब्त, तस्करों की तलाश जारी

Chakradharpur: जिला पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बंदगांव थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे...

Bandgaon Police
563 किग्रा डोडा के साथ पिकअप वैन जब्त

Chakradharpur: जिला पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बंदगांव थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है. चक्रधरपुर-रांची मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम जलमय के समीप पुलिस ने लावारिस अवस्था में खड़ी एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित डोडा बरामद किया है.

बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने ग्राम जलमय के पास सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध पिकअप वैन की सघन तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहन के अंदर से 35 प्लास्टिक की बोरियां बरामद की गईं. इन बोरियों को खोलने पर उनमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा पाया गया, जिसका कुल वजन लगभग 563 किलोग्राम आंका गया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

तस्कर वाहन छोड़कर भागने में सफल

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, कि पुलिस को देखते ही तस्कर अंधेरे और भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर भागने में सफल रहे. जब्त डोडा की खेप को तस्करी के उद्देश्य से बाहर ले जाने की योजना थी. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अज्ञात तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. वाहन मालिक और फरार अभियुक्तों की पहचान के लिए अनुसंधान तेज कर दिया गया है. इस सफल अभियान में थाना प्रभारी मनीष कुमार के साथ बंदगांव थाना के सशस्त्र बल और पुलिस के जवान शामिल थे. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अफीम और डोडा के अवैध व्यापार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग हत्याकांड पर कांग्रेस सख्त, चार सदस्यीय टीम गठित कर जांच शुरू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *