Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: नशामुक्त समाज का संदेश, खिलाड़ियों ने जागरूकता कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Simdega: जिला खेल कार्यालय द्वारा शुक्रवार को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं उनकी रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया....

Simdega: जिला खेल कार्यालय द्वारा शुक्रवार को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं उनकी रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत क्रॉस कंट्री दौड़, रस्साकसी, सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें खेल विभाग के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों ने भाग लिया.

पेंटिंग से दिया संदेश

पेंटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव और नशामुक्त समाज का संदेश दिया. इस दौरान खिलाड़ियों को मादक पदार्थों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वयं जागरूक रहने के साथ समाज को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: IPS अधिकारियों के लिए बड़ी खबर: गृह मंत्रालय ने पे-फिक्सेशन का विकल्प चुनने के लिए दिया एक और आखिरी मौका

खेल है सबसे प्रभावी माध्यम

जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि खेल और स्वस्थ जीवनशैली नशे के खिलाफ सबसे प्रभावी माध्यम हैं. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और खिलाड़ियों में नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करना था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *