Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: गंदगी और नशेड़ियों के अड्डे से मुक्त हुआ शहीद स्मारक, अब हर शाम जलेंगे श्रद्धा के दीप

Hazaribagh: शहर के परिसदन स्थित शहीद स्मारक, जो पिछले कुछ महीनों से उपेक्षा का शिकार था, अब नई पहचान की ओर बढ़...

Hazaribagh: शहर के परिसदन स्थित शहीद स्मारक, जो पिछले कुछ महीनों से उपेक्षा का शिकार था, अब नई पहचान की ओर बढ़ रहा है. रविवार को समाजसेवियों ने एकजुट होकर यहाँ स्वच्छता अभियान चलाया और स्थल को फिर से सम्मानजनक स्वरूप देने की पहल की.

श्रमदान से साफ हुआ परिसर

रविवार सुबह 5:00 बजे से ही समाजसेवियों की टोली शहीद स्मारक पहुंच गई. परिसर में गंदगी का अंबार था और यह स्थल नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा था. अभियान के दौरान भारी मात्रा में कचरा, शराब की बोतलें और नशीले पदार्थों के अवशेष हटाए गए. एक विशाल आम का पेड़ गिरने से रास्ता बाधित था, जिसे काटकर आवागमन सुचारू किया गया. पूरे परिसर को पानी से धोकर साफ किया गया और सूखे पत्तों का निस्तारण किया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

सफाई अभियान के बाद सभी ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की. भगवा ध्वज समिति के अध्यक्ष और समाजसेवी अनूप भाई ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य है. उन्होंने घोषणा की कि अब यहाँ प्रतिदिन सुबह माल्यार्पण और शाम को दीप प्रज्वलन किया जाएगा. साथ ही आगामी कारगिल विजय दिवस पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है.

ग्रीन जोन बनाने की कोशिश 

श्वेता दुबे ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने परिसर को ग्रीन जोन बनाने और जल्द ही वृक्षारोपण कर इसे फूलों और पौधों से सजाने का संकल्प लिया.

स्वच्छता अभियान में कई लोगों की भागीदारी

इस सेवा कार्य में अनूप भाई, श्वेता दुबे, प्रदीप प्रसाद मेहता, मनोज कुमार यादव, शिक्षक उमेश कुमार, टिंकू पासवान, अधिवक्ता प्रमोद वर्मा, संजू कुमार, कारू यादव, सुरेंद्र वर्मा, नीरज चंद्रवंशी, जितेंद्र चंद्रवंशी, दिलीप यादव, प्रतिमा कुमारी, भवंती देवी और सुनील वर्मा सहित कई लोग शामिल हुए. सभी ने हजारीबाग की जनता से अपील की कि शहीद स्मारक की गरिमा बनाए रखने में सहयोग करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *