Click Here
Click Here
Click Here

अंगारों पर चली आस्था, फुलखूंदी उत्सव में 42 शिवभक्तों ने किया अग्नि-पथ पर चलकर श्रद्धा का प्रदर्शन

Gumla: कामडारा के मंडाटांड में आयोजित प्रसिद्ध फुलखूंदी उत्सव आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ. इस दौरान भगवान शिव...

Phulkhundi festival
अंगारों पर चलते भक्त

Gumla: कामडारा के मंडाटांड में आयोजित प्रसिद्ध फुलखूंदी उत्सव आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ. इस दौरान भगवान शिव के 42 भक्तों ने नंगे पांव अंगारों पर चलकर अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत प्रदर्शन किया. शिव मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में पुरोहितों के मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भक्त-भक्तिन अंगारों पर चले. मान्यता है कि इस अनुष्ठान में शामिल होने से शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और बाबा भोलेनाथ सभी कष्ट हर लेते हैं. समिति अध्यक्ष ने कहा कि भक्तों के लिए अंगारे भी फूल बन जाते हैं.

भक्ति और पारंपरिक गीतों पर झूमते नजर आए श्रद्धालु

उत्सव के अवसर पर नागपुरी सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति और पारंपरिक गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए. शनिवार की रात जागरण मेला और पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छऊ नृत्य आकर्षक का केन्द्र रहा. कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष बबलू रजक और पूर्व सैनिक सूबेदार रामेश्वर ओहदार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. रविवार की सुबह 10 बजे आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सैनिक सूबेदार रामेश्वर ओहदार, अजीत तोपनो, अध्यक्ष बबलू रजक, सचिव संतोष साहू, कोषाध्यक्ष अवध बिहारी और चंद्रभानु साहू ने संयुक्त रूप से किया.  इस दौरान अतिथियों और कलाकारों को सम्मानित भी किया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

रांची के पामा म्यूजिकल ग्रुप के साथ सिंगर अनिल मुंडा, पूनम खलखो, सोनी कुमारी, महाबीर नायक, डांसर सारिका नायक, शिवानी नायक, की बोर्ड वादक विशाल महली और साहिल साउंड अनगड़ा रांची के कलाकारों ने नागपुरी, भक्ति और भोजपुरी गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. समिति ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भाईचारे और क्षेत्रीय संस्कृति की पहचान को मजबूत करते हैं. कार्यक्रम में पूजा समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बंदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 563 किग्रा डोडा के साथ पिकअप वैन जब्त, तस्करों की तलाश जारी

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *