Click Here
Click Here
Click Here

5 राज्यों में चुनावी रुझान तेज: तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदले समीकरण

NewsWave Desk: 5 राज्यों में 9 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक मतदान हुए थे. इस दौरान सिर्फ पश्चिम बंगाल में 2...

NewsWave Desk: 5 राज्यों में 9 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक मतदान हुए थे. इस दौरान सिर्फ पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में चुनाव हुए थे, जहां 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था. इसके अलावा असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में चुनाव संपन्न हुए थे.

तमिलनाडु में विजय फैक्टर हावी

तमिलनाडु में इस बार चुनावी नतीजों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. शुरुआती रुझानों के मुताबिक एक्टर विजय की पार्टी TVK 74 सीटों पर आगे चल रही है, जो एक बड़ा संकेत माना जा रहा है. वहीं DMK 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और AIADMK 44 सीटों पर आगे चल रही है. इन आंकड़ों से साफ है कि राज्य में मुकाबला दिलचस्प हो गया है और नया राजनीतिक समीकरण बन सकता है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: बंगाल में ‘कमल’ का उदय, तमिलनाडु में ‘विजय’ का शंखनाद और केरल में वाम का अंत!

बंगाल की हाई-प्रोफाइल सीटों पर नजर

दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की कुछ अहम सीटों पर भी नजर बनी हुई है. नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं. वहीं भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी बढ़त बनाए हुए हैं.

अन्य सीटों पर भी कड़ा मुकाबला

आसनसोल साउथ से BJP की अग्निमित्रा पॉल आगे हैं, जबकि सोनारपुर साउथ सीट से रूपा गांगुली बढ़त बनाए हुए हैं.

DMK को स्टालिन से सहारा

तमिलनाडु की कोलाथुर सीट से एम. के. स्टालिन आगे चल रहे हैं, जिससे DMK को भी कुछ मजबूती मिलती दिख रही है.

रुझानों से बन रही नई तस्वीर

शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि इस बार का चुनाव कई राज्यों में नई राजनीतिक दिशा तय कर सकता है. खासकर तमिलनाडु में उभरती नई ताकत और बंगाल की कड़ी टक्कर ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *