NewswaveDesk:बंगाल नतीजों के बीच ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपपी के इशारे पर गिनती रोकी जा रही है, बिजली काटी जा रही है. उन्होंने ने अपनी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहेने को कहा है.ममता बनर्जी के इस आरोप के बाद सनसनी फैल गई है. ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर जान -बुझ कर गिनती धीमी करने ऑर बीजेपी के इशारे पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाया है.
ममता बनर्जी ने अपने एजेंट्स से अपील की है की वे जगह छोड़ कर न जाएं. उन्होनें ने कहा कि अब तक की जानकारी के मुताबिक महज 13 प्रतिशत वोटों की गिनती हुई है. चुनाव जान -बुझकर धीमी गति से गिनती कर रहा है. उन्होंने ने यह भी आरोप लगाया है कि कई जगह पर गिनती रोक दी गई है.
सतर्क रहें ऑर डटे रहें
मतगणना शुरू होने से पहले रात में ममता बनर्जी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘ मुझे अलग -अलग जगहों से रिपोर्ट मिल रही कि जान -बुझकर बिजली काटी जा रही है. मैं कार्यकर्ताओं को आवाहन करती हूँ कि स्ट्रॉंग रूम में लोगों की वोटों की पहरदारी करें.
Also Read:5 राज्यों में चुनावी रुझान तेज: तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदले समीकरण
