Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में आधार ऑपरेटरों का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित

Palamu: पलामू जिले में आधार सेवाओं को और अधिक प्रभावी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से आधार ऑपरेटरों का...

Palamu: पलामू जिले में आधार सेवाओं को और अधिक प्रभावी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से आधार ऑपरेटरों का ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें जिले के सभी प्रखंडों से नामित आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटरों ने भाग लिया.

नई तकनीकी प्रक्रियाओं की दी गई जानकारी

भारत सरकार की Unique Identification Authority of India (UIDAI) द्वारा निर्धारित नई नियमावली और तकनीकी प्रक्रियाओं के तहत ऑपरेटरों को आधुनिक “संस्कार यूनिवर्सल क्लाइंट” के माध्यम से आधार नामांकन और अपडेट की विस्तृत जानकारी दी गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

डीडीसी सभागार में हुआ आयोजन

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उप विकास आयुक्त सभागार में जिला परियोजना पदाधिकारी उदय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में आधार सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

इन विषयों पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान नई नामांकन प्रक्रिया की चरणबद्ध जानकारी, पहले से बने आधार कार्ड के अपडेट की मानक प्रक्रिया, संस्कार यूनिवर्सल क्लाइंट सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल में सावधानियां, दस्तावेज सत्यापन, बायोमैट्रिक सत्यापन और ऑपरेटर लॉग मॉनिटरिंग जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया.

जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील

जिला परियोजना पदाधिकारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नागरिकों की पहचान को सुरक्षित, सटीक और अपडेट बनाए रखना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि हर आधार ऑपरेटर को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी त्रुटिपूर्ण या अपूर्ण नामांकन या अपडेट न हो.

सेवाओं की गुणवत्ता होगी बेहतर

अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले में आधार सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक मजबूत करेगा. वहीं प्रशिक्षण में शामिल सभी ऑपरेटरों ने सीखी गई जानकारी को जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू करने का संकल्प लिया.

ALSO READ: बोकारो युवती लापता केस : DNA जांच के लिए RIMS से AIMS और फिर CFSL जाए सैंपल : हाईकोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *