Pakur: पाकुड़ जिले में विद्युत विभाग के ऊर्जा मित्रों को पिछले 21 महीनों से EPF और ESI का लाभ नहीं मिल रहा है. इस संबंध में सोमवार को बड़ी संख्या में ऊर्जा मित्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. ऊर्जा मित्रों ने समाहरणालय पहुंचकर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को एक आवेदन सौंपा, जिसमें 21 महीने से लंबित EPF, ESI के भुगतान की मांग की गई.
लिखित शिकायत के बावजूद नहीं मिला लाभ, आंदोलन की चेतावनी
मौके पर मौजूद ऊर्जा मित्रों ने बताया कि वे स्पेस कंपनी के माध्यम से बिजली विभाग में बिलिंग का कार्य करते हैं. लेकिन 21 महीने बीत जाने के बाद भी कंपनी ने उन्हें EPF और ESI का लाभ नहीं दिया है. ऊर्जा मित्रों ने आरोप लगाया कि कई बार लिखित शिकायत के बावजूद कंपनी ने केवल आश्वासन दिया और अपना वादा पूरा नहीं किया. हजारीबाग: कटकमसांडी में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान भारी अव्यवस्था, शिक्षक परेशानऊर्जा मित्रों ने कहा कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं होती हैं तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी.
ALSO READ:
