Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा में कृषि पदाधिकारी लव कुमार को विदाई, अनूप कुमार टुडू ने संभाला पदभार

Jamtara: जिला कृषि कार्यालय, जामताड़ा में निवर्तमान जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया....

Jamtara

Jamtara: जिला कृषि कार्यालय, जामताड़ा में निवर्तमान जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर नवपदस्थापित जिला कृषि पदाधिकारी अनूप कुमार टुडू ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया.

अंगवस्त्र और माला पहनाकर किया सम्मान

समारोह के दौरान कृषि विभाग के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने लव कुमार को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया. वहीं नए जिला कृषि पदाधिकारी अनूप कुमार टुडू का भी पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया.

कार्यकाल की सराहना, उज्ज्वल भविष्य की कामना

विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने लव कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सकारात्मक प्रयास किए गए.

नई जिम्मेदारी से बढ़ी उम्मीदें

नवपदस्थापित कृषि पदाधिकारी अनूप कुमार टुडू से विभागीय कर्मियों ने अपेक्षा जताई कि वे कृषि योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारेंगे और किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

कई पदाधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

ALSO READ: बोकारो: काई नेशनल कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे झारखंड के 19 खिलाड़ी, बोकारो से 12 सदस्यीय दल रवाना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *