Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

लैंड स्कैम के आरोपी फैयाज खान को सुप्रीम कोर्ट से बेल

Ranchi/Delhi : लैंड स्कैम के आरोपी फैयाज खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने फैयाज को सेना...

Ranchi/Delhi : लैंड स्कैम के आरोपी फैयाज खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने फैयाज को सेना के क़ब्ज़े वाली भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच में फैयाज की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. इससे पहले रांची च्डस्। (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट ने फैयाज को बेल देने से इंकार कर दिया था. जिसके बाद उसने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी.

इस केस में ईडी रांची के पूर्व उपायुक्त आइएएस छवि रंजन, चर्चित कारोबारी विष्णु अग्रवाल, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.

 

ALSO READ : पेंशनधारियों का होगा सत्यापन, योग्य नहीं होने पर रद्द किया जायेगा कार्ड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *