उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला: 164 आरोपियों की जमानत पर बुधवार को सुनवाई

Ranchi: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक और सौदेबाजी मामले में गिरफ्तार 164 आरोपियों की जमानत पर बुधवार को सुनवाई होगी. सुनवाई...

Ranchi: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक और सौदेबाजी मामले में गिरफ्तार 164 आरोपियों की जमानत पर बुधवार को सुनवाई होगी. सुनवाई अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में होगी. जमानत याचिका में मास्टर माइंड अतुल वत्स सहित गैंग के पांचों मुख्य आरोपी भी शामिल हैं.

छापेमारी में हुआ था बड़े रैकेट का खुलासा

गौरतलब है कि उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 13 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी. 12 अप्रैल की रात अभ्यर्थियों को उत्तर रटवाये जा रहे थे. उसी दौरान तमाड पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मामले में अभ्यर्थियों सहित 166 आरोपियों को तमाड पुलिस ने रड़गांव से गिरफ्तार किया था. उसमें सात महिला अभ्यर्थियों सहित सरगना समेत पांच मास्टर माइंड सहित 164 आरोपी शामिल हैं.

तीन बार टली सुनवाई, केस डायरी नहीं हुई प्रस्तुत

जमानत के लिए 78 याचिका दाखिल की गयी थी. मामले में तीन बार से अधिक सुनवाई हो चुकी है. अदालत ने सुनवाई के दौरान केस डायरी की मांग की है, लेकिन तमाड पुलिस ने केस डायरी प्रस्तुत नहीं की, जिसके कारण सुनवाई तीन बार टल चुकी है. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने केस डायरी पेश करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा और बताया कि मामले के कई पहलुओं पर अभी जांच जारी है. इस पर अदालत ने अंतिम मौका देते हुए अगली तारीख तक हर हाल में केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

ALSO READ: NewsWave Special: 300 अंकों की परीक्षा और 200 शब्दों की टाइपिंग तय करेगी सरकारी कर्मियों का भविष्य

अभ्यर्थियों से लाखों की वसूली की योजना

गौरतलब है कि तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव स्थित निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में पुलिस छापेमारी के दौरान इस बड़े रैकेट का खुलासा हुआ था. जांच में सामने आया कि परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर रटवाए जा रहे थे और संगठित गिरोह इस धांधली को अंजाम दे रहा था. अभ्यर्थियों से परीक्षा के पहले तीन लाख और नियुक्ति के समय 10 लाख रुपये लेने की बात तय की गई थी.

रड़गांव में इतनी संख्या में लोगों के जमा होने पर ग्रामीणों को नक्सली या आपराधिक गतिविधियों का शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पूरे मामले का खुलासा हुआ.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *