Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

आंदोलन कर रहे छात्र करेंगे सरकार से बात, समय और जगह कल होगा तय

Ranchi: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्र अब सरकार से वार्ता करने के लिए तैयार हो गए...

Ranchi: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्र अब सरकार से वार्ता करने के लिए तैयार हो गए हैं. उन्होंने साफ तौर से मीडिया में कहा है कि वह सरकार से बात करने के लिए तैयार हैं. हालांकि बात कहां होगी और समय क्या होगा इस बात की जानकारी अभी तक छात्रों को नहीं मिली है. लेकिन जारी बयान से यह स्पष्ट होता है कि छात्र अब सरकार के साथ वार्ता करने के लिए तैयार हैं.

छात्रों ने अब तक नहीं लिया है निर्णय

छात्रों ने अभी तक यह भी नहीं निर्णय लिया है कि उनकी तरफ से कौन से लोग सरकार से बात करने के लिए जाएंगे. इससे पहले सरकार की तरफ से एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था. हो सकता है कि छात्रों को उसी कमेटी के सदस्यों से बात करनी पड़े. कमेटी के सामने छात्र अपनी सभी मांगों को रखेंगे और बताएंग कि किस शर्त पर वह आंदोलन खत्म करेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *