Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जेपीएससी: सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग) प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा, विज्ञापन संख्या-05/2025 का परिणाम घोषित कर दिया...

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा, विज्ञापन संख्या-05/2025 का परिणाम घोषित कर दिया है. गौरतलब है कि आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को दो पालियों में सफलतापूर्वक किया गया था. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर अपना परीक्षाफल देख सकते हैं.

सुधार करने का पूर्ण अधिकार आयोग के पास सुरक्षित

आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रकाशित परिणाम में यदि किसी भी प्रकार की टंकण या मानवीय त्रुटि संज्ञान में आती है, तो उसमें सुधार करने का पूर्ण अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा. इसके साथ ही, यह परीक्षा परिणाम वर्तमान में झारखंड उच्च न्यायालय में विचाराधीन विभिन्न याचिकाओं के अंतिम निर्णय से प्रभावित होगा. इनमें संजीव कुमार महतो एवं अन्य बनाम झारखण्ड राज्य (W.P. (S) No.-3572/2025) तथा विकाश कुमार गुप्ता एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य (W.P. (S) No.-3529/2025) जैसे मामले शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: रांची में स्कूल वाहनों पर सख्ती: 93 वैन-बस की जांच, 32 पर दो लाख से अधिक जुर्माना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *