Click Here
Click Here
Click Here

रांची में स्कूल वाहनों पर सख्ती: 93 वैन-बस की जांच, 32 पर दो लाख से अधिक जुर्माना

Ranchi: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया. जिला...

school vehicles
जिला प्रशासन ने की स्कूल वाहनों की जांच

Ranchi: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया. जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार और यातायात पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार केशरी के नेतृत्व में डोरंडा, श्यामली और जगन्नाथपुर क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की गई.

93 वाहनों की हुई जांच

अभियान के दौरान विशेष रूप से स्कूल वैन और बसों की सघन जांच की गई. कुल 93 वाहनों की जांच में रोड टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस, परमिट और प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की गई. साथ ही वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने के मामलों पर भी नजर रखी गई.

जांच में कई वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए. दस्तावेजों के अद्यतन नहीं रहने और ओवरलोडिंग के मामलों में 32 वाहनों पर कुल 2,04,550 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा 78 वाहनों को विभिन्न मानकों का पालन नहीं करने के कारण नोटिस जारी किया जा रहा है.

किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अभिभावकों से अपील की गई है, कि वे अपने बच्चों को केवल सुरक्षित और नियमों का पालन करने वाले वाहनों से ही स्कूल भेजें.

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा सके.

यह भी पढ़ें: सरायकेला : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *