Giridih: सीसीएल क्षेत्र के खंडीहा गांव में मंगलवार रात को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान दिलीप दास (पिता– भूचारी दास) के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलीप दास शाम के समय शौच के लिए घर से कबरीबाद खनडीहा क्रेशर की ओर गया था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल दिलीप को परिजन तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के भतीजे आशीष दास ने सीसीएल गार्ड रामसागर, करण, विकास, असगर, अख्तर और बालदेव सहित अन्य लोगों पर घेरकर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है. फिलहाल, हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
गिरिडीह: सीसीएल एरिया में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में दहशत
Giridih: सीसीएल क्षेत्र के खंडीहा गांव में मंगलवार रात को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां 25 वर्षीय युवक की बेरहमी...
सम्बंधित ख़बरें
