केंद्र में बढ़ेगी झारखंड के आईपीएस की भागीदारी, एडीजी और आईजी समेत कई अधिकारी जाएंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

Ranchi: केंद्र में झारखंड कैडर के आईपीएस की भागीदारी बढ़ेगी. झारखंड से एक एडीजी समेत चार आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे....

Ranchi: केंद्र में झारखंड कैडर के आईपीएस की भागीदारी बढ़ेगी. झारखंड से एक एडीजी समेत चार आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे. जिनमें 1997 बैच की आईपीएस एडीजी सुमन गुप्ता ने भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए अप्लाई किया है.  इसके अलावा एक आईजी और दो डीआईजी ने भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे, इन्हें झारखंड सरकार की तरफ से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए मंजूरी मिल गई है. आने वाले दिनों झारखंड कैडर के कई एसपी रैंक के अधिकारी भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में है. वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर झारखंड कैडर 21 आईपीएस है. चार और अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति पर जाने से यह संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी.

वर्तमान में झारखंड कैडर के ये आईपीएस है केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर:

नवीन कुमार सिंह, बलजीत सिंह, आशीष बत्रा, साकेत कुमार सिंह, कुलदीप द्विवेदी, अभिषेक, अनूप टी मैथ्यू, अनीश गुप्ता, एम तमिल वानन, पी मुरुगन, जया रॉय, शिवानी तिवारी, अखिलेश वॉरियर, अंशुमन कुमार, हरि लाल चौहान, प्रियंका मीणा, सुभाष चंद्र जाट, आर रामकुमार, विनीत कुमार, के विजय शंकर और शुभांशु जैन शामिल हैं.

सीनियर आईपीएस पदों के लिए अब केंद्रीय अनुभव जरूरी:

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईपीएस अधिकारियों के लिए वरिष्ठ केंद्रीय पदों पर नियुक्ति के नए नियम लागू किए हैं. इसके तहत आईजी जैसे पदों के लिए अब एसपी या डीआईजी स्तर पर कम से कम दो साल का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का अनुभव होना अनिवार्य होगा. अब तक एसपी और डीआईजी स्तर के आईपीएस अधिकारी बिना केंद्रीय सेवा अनुभव के सीधे सीनियर पोस्ट के लिए एलिजिबल हो सकते थे, लेकिन अब इसके लिए उन्हें पहले केंद्र में प्रतिनियुक्ति अनुभव पूरा करना होगा. यह नियम 2011 बैच के आईपीएस से लागू होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *