Exclusive: गैंगस्टर से आतंकवादी बनेगा प्रिंस खान? पुलिस ने की तैयारी शुरू, मुख्यालय को भेजा गया प्रस्ताव

धनबाद/रांची: धनबाद के वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान अब न केवल झारखंड पुलिस, बल्कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए...

धनबाद/रांची: धनबाद के वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान अब न केवल झारखंड पुलिस, बल्कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. ताजा खुफिया इनपुट के अनुसार, दुबई में शिकंजा कसने के बाद प्रिंस खान ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शरण ली है. इस बड़े घटनाक्रम के बाद अब उसे आधिकारिक तौर पर ‘आतंकवादी’ घोषित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.

पुलिस मुख्यालय को भेजा गया प्रस्ताव

जिला पुलिस ने प्रिंस खान की बढ़ती देशविरोधी गतिविधियों को देखते हुए उसे आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेज दिया है. अब इस फाइल को राज्य के गृह विभाग और फिर केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि प्रिंस अब केवल एक अपराधी नहीं रहा, बल्कि विदेशी धरती से भारत की संप्रभुता को चुनौती दे रहा है.

Also Read: चाईबासा: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, मुख्य सड़क पर बिछाया गया IED बरामद कर सुरक्षाबलों ने किया नष्ट

दुबई में सख्ती के बाद भागा पाकिस्तान

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों के बढ़ते दबाव और दुबई पुलिस की सख्ती के कारण प्रिंस खान का वहां रहना मुमकिन नहीं रह गया था. गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अवैध तरीके से सीमा पार की और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में छिप गया. उसके साथ दुबई में रहने वाले उसके सात करीबी गुर्गे भी फिलहाल अंडरग्राउंड हो गए हैं.

प्रतिबंधित संगठनों के साथ सांठगांठ

खुफिया रिपोर्टों में एक चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि पाकिस्तान पहुंचते ही प्रिंस खान वहां के प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के संपर्क में आ गया है. उसने वहां कुछ संदिग्ध आकाओं से मुलाकात भी की है. आशंका जताई जा रही है कि वह पाकिस्तानी संगठनों की मदद से भारत, खासकर झारखंड और आसपास के राज्यों में बड़ी आपराधिक या आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहा है.

Also Read: जामताड़ा: अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा, चाल धंसने से 8 से ज्यादा लोग दबे,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रिंस खान का आतंक खूनी इतिहास

– 24 नवंबर, 2021: धनबाद नया बाजार के महताब आलम उर्फ नन्हे की सरेआम हत्या.

– मई 2022: धनबाद हाउसिंग कॉलोनी में ठेकेदार रामनरेश सिंह के आवास पर फायरिंग.

– दिसंबर 2022: धनबाद बैंक मोड़ स्थित क्लिनिक लैब पर ताबड़तोड़ फायरिंग.

– फरवरी 2023: धनबाद कार्मिक नगर के पास रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या में नाम आया.

– मई 2023 : वासेपुर के डॉन फहीम खान के बेटे इकबाल खान और ढोलू पर हमला.

– अक्टूबर 2023: कार सेंटर के मालिक दीपक अग्रवाल पर जानलेवा हमला.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *