Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा में अवैध खनन पर देर रात कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर व गिट्टी ओवरलोड हाईवा जब्त

Chaibasa:चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिला खनन कार्यालय की टीम ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए देर रात...

Chaibasa:चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिला खनन कार्यालय की टीम ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए देर रात शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की. इस दौरान पोस्ट ऑफिस चौक से बिना वैध खनिज परिवहन चालान के बालू ढोते एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया.खान निरीक्षक के अनुसार, जब्त ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन संख्या JH06S-1369) में करीब 100 घनफीट अवैध बालू लोड था, जिसके पास कोई वैध परिवहन चालान नहीं पाया गया.

इसके अलावा बस स्टैंड चौक पर जांच के दौरान एक हाईवा (रजिस्ट्रेशन संख्या JH05EC-7705) को भी पकड़ा गया, जिसमें लगभग 1200 घनफीट गिट्टी ओवरलोड थी. चालक द्वारा प्रस्तुत चालान में मात्र 500 सीएफटी गिट्टी का उल्लेख था, जो वास्तविक मात्रा से काफी कम पाया गया.खनन विभाग ने दोनों वाहनों को जब्त कर झारखंड मिनरल रूल्स-2017 (संशोधित-2026) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. जुर्माना वसूली तक दोनों वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से सदर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Also Read:Giridih : कबरीबाद कोल माइंस में झड़प के बाद तनाव, शव के साथ धरने पर बैठे परिजन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *