Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा ठेला एवं फुटपाथ विक्रेताओं के लिए स्थान निर्धारित किए जाने की पहल का स्वागत करते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं, विनोद उदयपुरी और राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना और यातायात व्यवस्था सुधारना एक सराहनीय कदम है, लेकिन इसके साथ ही छोटे व्यवसायियों की आजीविका और ग्राहकों की सुविधा का संतुलन बनाना भी अनिवार्य है.
शहर का विकास
पदाधिकारियों का कहना है कि छःमुहान जैसे व्यस्त क्षेत्र में, जहाँ से स्कूल बस, एम्बुलेंस और सरकारी कार्यालयों के वाहनों का निरंतर आवागमन होता है, वहां अनियोजित खरीदारी से जाम की समस्या गहरा सकती है, चेंबर ने मांग की है कि वेंडिंग जोन निर्धारित करने के साथ-साथ वहां पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि लोग व्यवस्थित ढंग से वाहन खड़ा कर खरीदारी कर सकें, इससे न केवल आम नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि छोटे दुकानदारों का व्यवसाय भी स्थिर रहेगा और शहर का विकास सुचारू रूप से हो सकेगा.
Also Read : हजारीबाग: विष्णुगढ़ में भाजपा पश्चिमी मंडल की रणनीतिक बैठक, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर
