रांची में “100 दिन टीबी अभियान” के तहत जांच शिविर, 160 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

Ranchi: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज सदर टीयू की टीम ने कोकर के तिरिल बस्ती में “100 दिन टीबी अभियान”...

Ranchi: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज सदर टीयू की टीम ने कोकर के तिरिल बस्ती में “100 दिन टीबी अभियान” के अंतर्गत जागरूकता और जांच शिविर लगाया.

160 लोगों की स्क्रीनिंग, 60 का एक्स-रे

इस दौरान कुल 160 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 60 लोगों का एक्स-रे किया गया. एक्स-रे कराने वालों में 24 पुरुष और 36 महिलाएं शामिल थीं. जिन लोगों की रिपोर्ट में समस्या पाई गई, उन्हें आगे की जांच और इलाज के लिए जरूरी निर्देश दिए गए.

ALSO READ: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षक पात्रता परीक्षा (JET) में शामिल हो सकता है लाइब्रेरी साइंस और शारीरिक शिक्षा विषय

जागरूकता और जांच पर विशेष जोर

शिविर में कई लोगों को बलगम जांच के लिए कंटेनर भी दिए गए, ताकि बीमारी की सही पहचान हो सके. इस मौके पर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में आसान भाषा में जानकारी दी.

शिविर को सफल बनाने में डॉ. रंजन कुमार, डॉ. हरेंद्र कुमार, पीएचएम सैयद तबरेज, वार्ड 10 की पार्षद संगीता देवी, अर्जुन यादव, एएनएम, महिला आरोग्य समिति की रेशमी कुमारी, सुनीता कुमारी, एसटीएस संतोष कुमार, हेल्थ विजिटर कामेश्वर मोनी कुमारी, रीना कुमारी, गिरधारी बड़ाइक समेत सभी सहिया दीदियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *