Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में अवैध बालू खनन पर सख्ती, हेसला-तिरला मोड़ से तीन ट्रैक्टर जब्त

Giridih : बगोदर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हेसला-तिरला मोड़ से बालू लदे...

Giridih : बगोदर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हेसला-तिरला मोड़ से बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं, यह कार्रवाई अंचल अधिकारी (सीओ) प्रवीण कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान की गई, जांच के क्रम में प्रशासनिक टीम ने पाया कि जब्त किए गए ट्रैक्टरों के पास बालू परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं थे, नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से बालू ढोया जा रहा था, जिसके बाद मौके पर ही तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई.

अवैध खनन पर अंकुश लगेगा

प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा, अधिकारियों के अनुसार, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और खनन से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, स्थानीय लोगों का भी कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अवैध खनन पर अंकुश लगेगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी, वहीं प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी अगर कोई अवैध गतिविधि में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : रांची में “100 दिन टीबी अभियान” के तहत जांच शिविर, 160 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *