हैरतअंगेज: हजारीबाग में ट्रांसफार्मर के अंदर के सारे उपकरण चोरी, रातों-रात तांबे के तार और कॉयल ले उड़े चोर

Hazaribagh: कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. कंडसार नावदा रेलवे स्टेशन से कंचनपुर मौजा स्थित ट्रांसफार्मर...

Hazaribagh: कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. कंडसार नावदा रेलवे स्टेशन से कंचनपुर मौजा स्थित ट्रांसफार्मर को चोरों ने निशाना बनाते हुए उसके अंदर लगे सभी महत्वपूर्ण उपकरणों को चोरी कर लिया. घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

सुनियोजित तरीके से ट्रांसफार्मर खोलकर की चोरी

स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरों ने सुनियोजित तरीके से ट्रांसफार्मर को खोला और उसके भीतर लगे कीमती सामान जैसे तांबे के तार, कॉयल समेत अन्य उपकरण निकालकर फरार हो गए. सुबह जब ग्रामीणों की नजर ट्रांसफार्मर पर पड़ी तो चोरी का खुलासा हुआ. घटना की सूचना तुरंत रेलवे और संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई.

रेलवे अधिकारी पहुंचे, जांच शुरू

सूचना मिलते ही बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे रेलवे अधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर की स्थिति का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि चोरी पूरी योजना के तहत की गई है.

बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका

इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

ALSO READ: चिरा चास मारपीट मामले में, हर्ष सहित दो गिरफ्तार

एफआईआर की तैयारी, सुरक्षा पर उठे सवाल

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पुलिस के सहयोग से चोरों की तलाश की जा रही है. लगातार बढ़ रही इस तरह की घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *