Ranchi: रांची के सदर अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर खबर सामने आई है. आरोप है कि अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाए जाने से एक मरीज की मौत हो गई. इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. मृतक संतोष कुमार, जो बुढ़मू के रहने वाले थे, अचानक पेट दर्द से परेशान हुए. हालात इतने गंभीर लगे कि वे खुद कार चलाकर रांची के सदर अस्पताल पहुंचे. गाड़ी पार्क कर सीधे इलाज के लिए अंदर गए, लेकिन उन्हें क्या पता था कि अस्पताल के अंदर ही उनकी जिंदगी खत्म हो जाएगी. परिजनों का सीधा आरोप है कि डॉक्टरों/कर्मियों ने बिना ठीक से जांच किए उन्हें गलत इंजेक्शन लगा दिया. इंजेक्शन लगते ही उनकी हालत बिगड़ने लगी. घबराहट, बेचैनी और फिर कुछ ही देर में सब खत्म. अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें : मजदूर के बेटे ने गाड़ा सफलता का झंडा, इंटर साइंस की परीक्षा में पलामू के फैजान आलम बने झारखंड सेकंड टॉपर
घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा
घटना के बाद अस्पताल परिसर में जबरदस्त हंगामा मच गया. परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने इसे साफ तौर पर “लापरवाही से हुई हत्या” बताया. लोगों की भीड़ जुट गई और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नारेबाजी शुरू हो गई.
सबसे बड़ा सवाल
– क्या सदर अस्पताल में मरीजों की जिंदगी इतनी सस्ती हो गई है?
– क्या बिना जांच के इलाज और इंजेक्शन दिया जा रहा है?
यह भी पढ़ें : झारखंड में स्वगणना की धीमी रफ्तार, कई जिले डिजिटल भागीदारी में पीछे
कौन जिम्मेदार इस मौत का?
परिजन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं. लेकिन अब तक अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई ठोस जवाब नहीं आया है, जो कई सवाल खड़े कर रहा है.
