लोहरदगा: एमएलए महिला कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, साइंस और आर्ट्स दोनों में बनीं जिला टॉपर

Lohardaga: एमएलए महिला कॉलेज लोहरदगा की छात्राओं ने इंटर साइंस और आर्ट्स दोनों में जिला टॉपर बनकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है....

Lohardaga: एमएलए महिला कॉलेज लोहरदगा की छात्राओं ने इंटर साइंस और आर्ट्स दोनों में जिला टॉपर बनकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

साइंस और आर्ट्स में टॉपर छात्राएं

शिक्षक कुमार निर्भय सिंह और ममता सिंह की बेटी रिद्धिमा सिंह 456 अंक (91.2 प्रतिशत) के साथ लोहरदगा जिला साइंस टॉपर बनी हैं. जबकि थाना टोली लोहरदगा निवासी व्यवसायी आफताब आलम और निगार सुलताना की पुत्री जैनब परवीन 455 अंक (91 प्रतिशत) के साथ आर्ट्स संकाय में जिला टॉपर बनी हैं.

कॉलेज में खुशी का माहौल

इंटर साइंस और आर्ट्स दोनों में कॉलेज की छात्राओं द्वारा जिले में शीर्ष स्थान हासिल करने पर कॉलेज प्रिंसिपल स्नेह कुमार सहित तमाम शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्राओं को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.

ALSO READ: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के वार से सियासी हलचल, झामुमो ने दी मर्यादा की नसीहत

जैनब को दादा से मिली प्रेरणा

जैनब के दादा अयूब खलीफा सरकारी स्कूल शिक्षक रहे हैं, जिनसे उन्हें काफी प्रेरणा मिली है. वह भी अपने दादा की तरह शिक्षक बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती हैं. जैनब मैट्रिक परीक्षा में भी बालिका उच्च विद्यालय लोहरदगा में स्कूल टॉपर रही थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *