Click Here
Click Here

आध्यात्मिक चेतना से ही होगा नैतिक मूल्यों का उत्थान: राज्यपाल

Ranchi: सुकुरहुट्टू स्थित फुटबॉल मैदान में शिवाला सेवा समिति द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल...

Ranchi: सुकुरहुट्टू स्थित फुटबॉल मैदान में शिवाला सेवा समिति द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए. विख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिव महिमा का श्रवण करते हुए राज्यपाल ने आयोजन की सराहना की.

आध्यात्मिक आयोजनों का महत्व बताया

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आध्यात्मिक समागम केवल धार्मिक आयोजन नहीं होते, बल्कि समाज में सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों के संचार का सशक्त माध्यम हैं. उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा को जनमानस के लिए प्रेरणादायी बताया.

add1

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्तिभाव के साथ शिव महापुराण कथा का श्रवण किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *