झामुमो का 7 मई को बोकारो में महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन

Bokaro : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 7 मई (गुरुवार) को बोकारो जिला मुख्यालय के समक्ष महंगाई के...

Bokaro : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 7 मई (गुरुवार) को बोकारो जिला मुख्यालय के समक्ष महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा और इसमें पार्टी के जिला एवं महानगर स्तर के नेता, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में समर्थक शामिल होंगे. झामुमो बोकारो जिला और महानगर कमेटी ने इस धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसे बड़े स्तर पर सफल बनाने की योजना बनाई गई है.

Also Read : दिल्ली में चंपई-शाह की मुलाकात: बंगाल की जीत पर दी बधाई, जंगल महल मॉडल पर हुई चर्चा

महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध

झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है जिसका सीधा असर गरीब, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायियों पर पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि छोटे गैस सिलेंडर के दाम में 261 और कमर्शियल गैस सिलेंडर में 993 की भारी वृद्धि ने ठेला, खोमचा, ढाबा संचालकों, होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की कमर तोड़ दी है. उन्होंने इसे आम जनता के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि सरकार आम लोगों की थाली से रोटी और चूल्हे से आग छीनने का काम कर रही है. झामुमो नेताओं ने कहा कि पार्टी, जो माई और माटी की पार्टी के रूप में जानी जाती है, जनता की आवाज उठाने के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर है और इस विरोध प्रदर्शन में सभी से एकजुट होकर शामिल होने की अपील की गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *