Ranchi: आसनसोल रेल मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर बुनियादी ढांचे के विकास और सुरक्षा के मद्देनजर 7 से 17 मई तक बदलाव किया गया है. रेल प्रशासन ने आसनसोल-अंडाल के बीच डी-स्ट्रेसिंग और मथुरापुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है.
यह भी पढ़ें : दिल्ली में चंपई-शाह की मुलाकात: बंगाल की जीत पर दी बधाई, जंगल महल मॉडल पर हुई चर्चा
प्रमुख बदलावों पर एक नजर
मेमू ट्रेनें रद्द: 7 से 9 मई तक आसनसोल-बर्द्धमान मेमू (63514/13) पूरी तरह रद्द रहेगी. इसके अलावा अंडाल-जसीडीह, जसीडीह-बांका और जसीडीह-झाझा जैसी ट्रेनें 17 मई तक प्रभावित रहेंगी.
शॉर्ट टर्मिनेशन: बर्द्धमान-बोकारो स्टील सिटी और बर्द्धमान-झाझा मेमू को आंशिक रूप से रद्द कर आसनसोल तक ही चलाया जाएगा. देवघर-पटना और मोकामा-जसीडीह मार्ग पर भी आंशिक असर पड़ेगा.
लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित: कुंभा एक्सप्रेस, मैथिली एक्सप्रेस, अकाल तख्त, एर्नाकुलम-पटना और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव (री-शेड्यूल) किया गया है.
यह भी पढ़ें : झामुमो का 7 मई को बोकारो में महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन
