झामुमो की अहम बैठक में संगठन सशक्तिकरण और अनुशासन पर जोर, पंकज मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को दिया स्पष्ट संदेश

Sahebganj : बुधवार को झामुमो केंद्र सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने झामुमो प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत बैठक की....

Sahebganj : बुधवार को झामुमो केंद्र सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने झामुमो प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत बैठक की. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सह अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने की. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, संसद प्रतिनिधि संजीव सम्मू हेंब्रम, जिला परिषद सदस्य जेठा मुर्मू सहित सभी 22 पंचायतों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं की भूमिका को और अधिक सक्रिय बनाना रहा.

Also Read : आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा अपराधी प्रिंस खान, दुबई में बनी नन्हे खान के हत्या की योजना व उपेंद्र सिंह की उसकी पत्नी ने करा दी मर्डर

अनुशासन, कर्मठता और जनसमस्याओं के समाधान पर जोर

झामुमो केंद्र सचिव पंकज मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और कर्मठता ही एक सफल कार्यकर्ता की सबसे बड़ी पहचान है. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व की स्पष्ट सोच है कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनुशासित रहते हुए संगठन को मजबूत करने में योगदान दें. उन्होंने यह भी कहा कि अनुशासन का पालन करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा सर्वोपरि रहेगा. बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिया गया. साथ ही उन्होंने बताया कि हर महीने के प्रत्येक शुक्रवार को बरहेट प्रखंड मुख्यालय में जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राहत मिल सके. बैठक में प्रखंड सचिव मुजिबुल रहमान, प्रखंड उपाध्यक्ष लखीराम हेमराम, मो अली, मो एजाज, गुंजन सिंघानिया, रूपक शाह, सुनीराम हसदा, बीडीओ अंशु कुमार पांडे, थाना प्रभारी चंदन भैया समदा सोरेन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *