राज्यकर्मियों के लिए बड़ी खबर: स्वास्थ्य बीमा योजना का पोर्टल सक्रिय, 31 मई तक कर सकते है आवेदन

पेंशनरों और बोर्ड-निगम के कर्मियों के पास सुरक्षित भविष्य का मौका, 6000 रुपये प्रीमियम देकर मिलेगा साल भर का स्वास्थ्य कवच Ranchi...

पेंशनरों और बोर्ड-निगम के कर्मियों के पास सुरक्षित भविष्य का मौका, 6000 रुपये प्रीमियम देकर मिलेगा साल भर का स्वास्थ्य कवच

Ranchi :  झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के कैटेगरी “B” के तहत आने वाले लाभुकों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत पेंशनभोगी, बोर्ड-निगम और विश्वविद्यालयों के कर्मचारी 31 मई 2026 तक योजना के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं.

Also Read : आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा अपराधी प्रिंस खान, दुबई में बनी नन्हे खान के हत्या की योजना व उपेंद्र सिंह की उसकी पत्नी ने करा दी मर्डर

किसे मिलेगा लाभ

योजना का यह चरण विशेष रूप से कैटेगरी “B” के लाभुकों के लिए है. इसमें वे इच्छुक आवेदक शामिल हो सकते हैं जो इस बीमा वर्ष (मई 2026 से अप्रैल 2027) के दौरान स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करना चाहते हैं. साथ ही, पिछले वर्ष शामिल रहे वे पेंशनर जिन्होंने अब तक प्रीमियम जमा नहीं किया है, वे भी अपना रिन्यूअल प्रीमियम इसी अवधि में भर सकते हैं.

Also Read : यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 7 से 17 मई तक मेमू रद्द, लंबी दूरी की ट्रेनों का समय बदला

जानिए नामांकन और भुगतान की प्रक्रिया

ऑनलाइन पंजीकरण: आवेदक को आधिकारिक पोर्टलhttps://sehis.jharkhand.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा. सत्यापन: पंजीकरण के बाद संबंधित डीडीओ या सत्यापन अधिकारी द्वारा ऑनलाइन वेरिफिकेशन किया जाएगा. सत्यापन सफल होने के बाद, पोर्टल पर ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से 6,000 रुपये की प्रीमियम राशि का एकमुश्त भुगतान करना होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *