Click Here
Click Here

विदाई के बाद हादसा, दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में पलटी, चार घायल

Ranchi: शादी समारोह से दुल्हन को विदा कराकर रांची लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार गुरुवार सुबह बुंडू-राहे सड़क पर हादसे का शिकार...

Ranchi: शादी समारोह से दुल्हन को विदा कराकर रांची लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार गुरुवार सुबह बुंडू-राहे सड़क पर हादसे का शिकार हो गई. घटना सोनाहातू थाना क्षेत्र अंतर्गत मारनाडीह पुल के समीप हुई, जहां अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए.

राहे से हटिया लौट रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार दूल्हा अपने परिजनों के साथ राहे में आयोजित विवाह समारोह से दुल्हन को लेकर रांची के हटिया लौट रहा था. इसी दौरान मारनाडीह पुल के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पलटते हुए खाई में जा गिरी. हादसा इतना तेज था कि कार में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.

add1

Also Read: Breaking News: चुनाव के 48 घंटे बाद बंगाल में खूनी खेल, बीच सड़क गोलियां बरसाकर सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या

ग्रामीणों ने शुरू किया राहत कार्य

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सोनाहातू पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया.

रिम्स रेफर किए गए घायल

इसके बाद सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बुंडू पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया.

पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद दोनों परिवारों की खुशियां पलभर में चिंता और मातम में बदल गईं. परिजन घायलों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *