Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

CM हेमंत सोरेन को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी, सुख-शांति और समृद्धि की दी शुभकामनाएं

Ranchi: झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस...

CM हेमंत सोरेन को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधतीं ब्रह्माकुमारी बहनें
CM हेमंत सोरेन को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधतीं ब्रह्माकुमारी बहनें

Ranchi: झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान ब्रह्माकुमारी निर्मला जी ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.

ब्रह्माकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री को प्रेम, पवित्रता, भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया. उन्होंने झारखंड की सुख-शांति, समृद्धि और लोगों के कल्याण के लिए भी प्रार्थना की.

CM ने जताया आभार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ब्रह्माकुमारी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और राखी बांधने व शुभकामनाएं देने के लिए उनका आभार जताया. मुख्यमंत्री ने समाज में नैतिक और अच्छे जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की. मुलाकात के दौरान ब्रह्माकुमारी निर्मला जी के साथ इंदु साबू, प्रदीप कुमार और सुनैना कुमारी भी मौजूद रहे.

ALSO READ: UPI पर चार्ज लगेगा या नहीं? अफवाहों के बीच जानिए ग्राहकों और दुकानदारों के लिए क्या है असली नियम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *