Ranchi: छात्रों के साथ सरकार के डेलीगेट की बैठक खत्म हो गई है. मंत्री से सुदिव्य कुमार सोनू, संजय प्रसाद यादव, चमरा लिंडा और दीपिका पांडेय सिंह गेस्ट हाउस से बाहर निकल गए हैं. रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री भी बाहर आ गए हैं. छात्रों और सरकार के बीच में वार्ता कंप्लीट हो गया. मंत्री ने कहा कि छात्रों की मांग पर विचार कर रहे हैं. यह हमारी पहली बार वार्ता थी. सरकार से हमारी बहुत अच्छी तरीके से वार्ता हुई है. हमने अपनी मांगों को रखा है और मंत्रीगण की तरफ से कहा गया है कि हम उनकी हम आपकी मांगों पर विचार करेंगे.


