Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का बिगुल: 12 से 22 अगस्त तक रांची में लगेगा स्कूली एथलीटों का महाकुंभ

खेल प्रतिभाओं को मौका: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने जारी की राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता 2026-27 की समय-सारणी Ranchi: झारखंड शिक्षा...

The 70th National School Games kicks off in Jharkhand: A grand gathering of school athletes will be held in Ranchi from August 12th to 22nd.
  • खेल प्रतिभाओं को मौका: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने जारी की राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता 2026-27 की समय-सारणी

Ranchi: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) रांची द्वारा संचालित 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया की आधिकारिक तिथियों और आयोजन स्थलों की घोषणा कर दी गई है. यह चयन प्रतियोगिता 12 अगस्त से 22 अगस्त 2026 के बीच राजधानी रांची के विभिन्न प्रमुख खेल स्टेडियमों व परिसरों में आयोजित की जाएगी. इसमें राज्यभर के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड (कक्षा 6 से 12) में अध्ययनरत 10 से 19 वर्ष तक के नियमित छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे.

खेलवार तिथि और आयोजन स्थलों का विवरण

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न खेल विधाओं का चयन शेड्यूल इस प्रकार निर्धारित किया गया है.

– 12 अगस्त 2026: कुश्ती (अंडर-14/17/19 बालक-बालिका) गणपत राय इंडोर स्टेडियम खेलगांव में; योगासन हरिवंश राय बच्चन इंडोर स्टेडियम; जुडो, डॉगबॉल, बास्केटबॉल और तीरंदाजी बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम व अन्य खेल परिसरों में आयोजित होंगे.

13 अगस्त 2026: टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक, वॉलीबॉल, कैरम, नेटबॉल, चेस, रोलर स्केटिंग, वुशू और बैडमिंटन के मुकाबले गणपत राय इंडोर स्टेडियम, बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम व रेलवे स्टेडियम रांची में आयोजित होंगें.

14 अगस्त 2026: बॉक्सिंग (प्रशासनिक भवन खेलगांव), क्रिकेट (रेलवे स्टेशन परिसर/मैदान रांची), एथलेटिक्स, ताइक्वांडो और हैंडबॉल के लिए चयन स्पर्धाएं होंगी.

15 से 19 अगस्त 2026: तीरंदाजी (इंडिपेंडेंट/कंपाउंड) शूटिंग रेंज-5 खेलगांव में आयोजित होगी। इसके अलावा लॉन बॉल, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक और राइफल शूटिंग की स्पर्धाएं होंगी.

21 से 22 अगस्त 2026: फुटबॉल, हॉकी (एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी), कबड्डी (खेलगांव व धुर्वा) और कुश्ती के अंतिम दौर के चयन मुकाबले आयोजित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: आंदोलन के 14वें दिन सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच स्टेट गेस्ट हाउस में वार्ता हुई खत्म, मंत्री ने कहा मांगों पर विचार किया जाएगा, आंदोलन रहेगा जारी

खिलाड़ियों और प्रतिभागियों के लिए अनिवार्य दिशा-निर्देश

परिषद ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए निम्नलिखित नियम व शर्तें जारी की हैं. प्रतिभागी को अपने साथ एआईजीबीएफ फॉर्म में विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित फोटो एवं प्रपत्र की मूल प्रति, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और अंतिम शैक्षणिक वर्ष का अंक पत्र (मार्कशीट) की दो-दो सत्यापित प्रतियां पंजीयन के समय जमा करनी होंगी. सत्यापन के लिए सभी मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है. चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आयोजन स्थल पर दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि, किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा. प्रतिभागी की आयु 10 से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उनका किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड के विद्यालय में कक्षा 6 से 12 का नियमित छात्र होना अनिवार्य है.

रिपोर्टिंग समय

सभी प्रतिभागियों को अपने खेल से संबंधित निर्धारित तिथि को आयोजन स्थल पर सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे के बीच अपना पंजीयन सुनिश्चित करना होगा. सुबह 10:00 बजे के बाद पहुंचने वाले किसी भी खिलाड़ी का पंजीयन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *