NewsWave Desk: अगर आपको ताजा और नेचुरल मेकअप लुक पसंद है, तो लिक्विड ब्लश लगाना सीखना आपके लिए बहुत फायदेमंद है. इन आसान तरीकों को अपनाकर आप लिक्विड बल्श का सही इस्तेमाल कर सकते हें ओर अपना मेकअप को ओर भी अच्छा बना सकते हैं.
क्या करें

- बिना मेकअप वाली त्वचा पर भी लगा सकते हैं
लिक्विड ब्लश को बिना बेस मेकअप के भी लगाया जा सकता है, बस त्वचा साफ और मॉइश्चराइज होनी चाहिए. इससे गालों पर बहुत बहुत नेचुरल और ताजा लुक आता है.
- पहले हाथ पर लगाएं
थोड़ा सा लिक्विड ब्लश अपनी हथेली पर ले लें .फिर उंगली या ब्रश से हल्के-हल्के गालों पर लगाकर अच्छे से ब्लेंड करें. इससे रंग बराबर और सुंदर दिखेगा.
- पाउडर से पहले लगाएं
हमेशा लिक्विड ब्लश को फाउंडेशन और कंसीलर के बाद लगाएं. इससे मेकअप स्मूद और खूबसूरत दिखता हैं.
ALSO READ:सही लिपस्टिक कैसे चुनें अपने लिए: आसान टिप्स
