Dhanbad: पिछले लगभग 9 वर्षों से अपनी नियुक्ति और बुनियादी प्रशिक्षण का इंतजार कर रहे धनबाद के 708 नवनियुक्त होमगार्ड अभ्यर्थियों के सब्र का बांध अब टूटता हुआ दिख रहा है. अपनी मांगों को लेकर प्रशासन की अनदेखी से नाराज होम गार्ड अभ्यर्थियों ने अब आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है. जिसके तहत 8 मई 2026 को जिले के रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरने का ऐलान किया गया है.
वर्ष 2017 की होमगार्ड बहाली जुड़ा है मामला
यह मामला वर्ष 2017 की होमगार्ड बहाली से जुड़ा है. अभ्यर्थियों के मुताबिक धनबाद के तत्कालीन उपायुक्त की निगरानी में चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उन्हें आज तक बुनियादी प्रशिक्षण के लिए नहीं भेजा गया है. गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय की ओर से बार बार शारीरिक जांच परीक्षा की वीडियोग्राफी की मांग की जाती है. जिसके कारण प्रशिक्षण की प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है. इन अभ्यर्थियों की मेधा सूची 22 नवंबर 2018 को ही प्रकाशित कर दी गई थी.

इसके बाद पुलिस सत्यापन का कार्य भी धनबाद मुख्यालय द्वारा पूरा किया जा चुका है. इतना ही नहीं 15 जून 2019 को हीरापुर स्थित SBI शाखा में सभी अभ्यर्थियों के होमगार्ड खाता और पी.पी.एफ खाता भी खुलवा दिए गए थे.
ALSO READ: हजारीबाग: बालू के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर जब्त
