Click Here
Click Here
Click Here

जेटेट नियमावली में भोजपुरी एवं मगही भाषा को शामिल करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम पलामू उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Palamu : जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव अभिषेक तिवारी ने जेटेट (JTET) की नई नियमावली में भोजपुरी एवं मगही भाषा को शामिल...

Palamu :  जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव अभिषेक तिवारी ने जेटेट (JTET) की नई नियमावली में भोजपुरी एवं मगही भाषा को शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, यह ज्ञापन उपायुक्त पलामू के माध्यम से भेजा गया, ज्ञापन में कहा गया है कि पलामू, गढ़वा एवं आसपास के क्षेत्रों में भोजपुरी और मगही भाषा व्यापक रूप से बोली और समझी जाती है, इन भाषाओं का स्थानीय जनजीवन, संस्कृति एवं शिक्षा से गहरा संबंध है, इसके बावजूद जेटेट की वर्तमान एवं प्रस्तावित नई नियमावली में इन क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल नहीं किया गया है, जिससे स्थानीय अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में असमानता एवं कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

नियमावली में भोजपुरी एवं मगही भाषा को शामिल करें: अभिषेक तिवारी

अभिषेक तिवारी ने मांग की है कि जेटेट की नई नियमावली में भोजपुरी एवं मगही भाषा को शीघ्र शामिल किया जाए, ताकि क्षेत्रीय भाषाओं को उचित सम्मान मिल सके और स्थानीय युवाओं को समान अवसर प्राप्त हो सके, उन्होंने कहा कि यदि इस मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, मुख्य रूप से प्रवक्ता मणिकांत सिंह, जिला सचिव संजय बर्मन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर पासवान, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी इत्यादि मौजूद थे.

Also Read : कृष्णा के जज्बे को सलाम: रांची के होटल में हाड़तोड़ मेहनत कर रच दिया इतिहास, News Wave ने प्रतिभा को किया सम्मान

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *