Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. हाईकोर्ट के पास पुलिस ने छात्रों को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी कुछ छात्र मुख्य रास्ते से हटकर खेत के रास्ते विधानसभा की ओर आगे बढ़ गए हैं.
छात्र किसी भी तरह विधानसभा तक पहुंचकर घेराव करने की कोशिश में जुटे हैं. वहीं, पुलिस और प्रशासन की ओर से उन्हें रोकने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और छात्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.
