Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खड़ी ऑटो में मारी टक्कर, एक घायल

Bokaro: गोमिया-करमाटांड़ मुख्य सड़क पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समीप सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी ऑटो में...

auto-rickshaw
Bokaro: Speeding Scorpio rams into parked auto-rickshaw

Bokaro: गोमिया-करमाटांड़ मुख्य सड़क पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समीप सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ऑटो पलट गई. हादसे में ऑटो के पास बैठे अभिषेक कुमार नामक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. अभिषेक कुमार ससबेड़ा पूर्वी पंचायत के आदर्श नगर के रहने वाले हैं. उनके बाएं पैर में गंभीर चोट लगी है. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आईईएल स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया.

मौके पर पहुंची पुलिस 

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो आईईएल आवासीय कॉलोनी की ओर से गोमिया की तरफ जा रही थी. बताया जा रहा है कि वाहन चलाने के दौरान चालक बसंत सिंह को कथित तौर पर मिर्गी का दौरा पड़ा, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर ऑटो से जा टकराया. हालांकि, हादसे के वास्तविक कारण की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी. घटना की सूचना मिलते ही आईईएल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. हादसे में ऑटो चालक बाल-बाल बच गया.

ALSO READ: JSSC आंदोलन: 7वीं बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़े छात्र, विधानसभा की ओर कूच रोकने में जुटी पुलिस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *