Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

8वीं बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े छात्र, पुलिस ने किया वाटर कैनन का प्रयोग, समूह की जगह टुकड़ों में बंटे प्रदर्शनकारी

Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों का आंदोलन लगातार आगे बढ़...

Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों का आंदोलन लगातार आगे बढ़ रहा है. ताजा अपडेट के मुताबिक प्रदर्शनकारी छात्रों ने आठवीं बैरिकेडिंग भी तोड़ दी है और अब विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे हैं.

वाटर कैनन का किया गया प्रयोग
वाटर कैनन का किया गया प्रयोग

वाटर कैनन का प्रयोग

छात्रों को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया है. पुलिस और प्रशासन की ओर से छात्रों को आगे नहीं बढ़ने की अपील की जा रही है. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Also Read: JSSC आंदोलन: 7वीं बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़े छात्र, विधानसभा की ओर कूच रोकने में जुटी पुलिस

टुकड़ों में बंटे प्रदर्शनकारी

आठवीं बैरिकेडिंग पार करने के बाद छात्रों का बड़ा समूह अब अलग-अलग टुकड़ों में बंट गया है. कुछ छात्र आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है.

पुलिस की निगरानी जारी

मौके पर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने के साथ ही उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की जा रही है. प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *