Click Here
Click Here
Click Here

SDPO और सर्किल इंस्पेक्टरों की लापरवाही उजागर, थानों का निरीक्षण न करने पर गिरेगी गाज

Palamu: पलामू रेंज में पुलिसिंग की प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही सामने आई है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई हालिया समीक्षा में...

Palamu: पलामू रेंज में पुलिसिंग की प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही सामने आई है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई हालिया समीक्षा में यह खुलासा हुआ है कि जिले के कई एसडीपीओ और सर्किल इंस्पेक्टर अपने निर्धारित क्षेत्रों के थानों का नियमित निरीक्षण नहीं कर रहे हैं. इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए विभाग अब दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है.

पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल के द्वारा किए गए जांच के पहले चरण में पलामू रेंज के एक एसडीपीओ और छह सर्किल इंस्पेक्टरों को चिन्हित किया गया है. विभाग ने इन सभी से स्पष्टीकरण (जवाब) मांगा है कि आखिर क्यों उन्होंने तय नियमों के मुताबिक थानों का निरीक्षण नहीं किया. रेंज के अन्य अधिकारियों की कुंडली भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि और किन-किन क्षेत्रों में ऐसी कोताही बरती जा रही है.

ALSO READ: बड़कागांव: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने रैयतों संग उपायुक्त से की मुलाकात, रोहाने कोल ब्लॉक के विस्थापितों का मुद्दा गरमाया

क्या हैं निरीक्षण के नियम?

पुलिस नियमावली के अनुसार, थानों की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए निरीक्षण का एक प्रोटोकॉल निर्धारित है.

प्रत्येक एसडीपीओ को वर्ष में कम से कम एक बार अपने क्षेत्र के सभी थानों का निरीक्षण करना अनिवार्य है.

वहीं सर्किल इंस्पेक्टरों की जिम्मेदारी और भी अहम है, जिन्हें प्रत्येक छह महीने में एक बार थानों की जांच करनी होती है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *