Ranchi: विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों का हुजूम जगन्नाथपुर मंदिर तक पहुंच चुका है और आंदोलन कर रहे हजारों छात्र अब मंदिर के पास बने बैरिकेडिंग पार कर विधानसभा की ओर बढ़ना चाह रहे हैं. इस बीच पुलिस और प्रशासन लगातार छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील कर रहा है.
Also Read: जगन्नाथपुर मंदिर तक पहुंचे आंदोलन कर रहे छात्र, पुलिस की अपील शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें छात्र
बैरिकेडिंग पार करने वालों को पुलिस ने रोका
कुछ छात्र बैरिकेडिंग पार कर गए हैं, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया है. इस बीच छात्रों पर पांच ड्रोन कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
