Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल में गुरुवार को कोल माइंस वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सबसे पहले रामगढ़ स्टील प्लांट और मुनीडीह कोल वाशरी में काम के दौरान शहीद हुए मजदूरों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.
बैठक में मुख्य रूप से 25-26 मई को कथारा में होने वाले यूनियन के केंद्रीय सम्मेलन को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई. इस सम्मेलन का उद्घाटन काराकाट के सांसद और किसान सभा के केंद्रीय अध्यक्ष राजाराम सिंह करेंगे. सम्मेलन को भाकपा माले के पोलितब्यूरो सदस्य विनोद सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार यादव और झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के नेता सीताराम सिंह भी विशेष रूप से संबोधित करेंगे.

श्रम कोड और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा
बैठक के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार के 4 श्रम कोडों से मजदूरों को होने वाले नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की और इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया.
साथ ही, बंगाल की वर्तमान स्थिति और चुनाव में लोकतांत्रिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग पर चर्चा करते हुए भाजपा की कार्यशैली की कड़ी भर्त्सना की गई.
ALSO READ: चक्रधरपुर में बिजली-पानी संकट पर भाजपा का विशाल आक्रोश प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर तीखा हमला
बैठक में शुभेन्दु सेन, उपेन्द्र सिंह, बैजनाथ मिस्त्री, कृष्णा सिंह, जगन्नाथ उरांव, कार्तिक हाड़ी, भुनेश्वर केवट, विकास कुमार सिंह, बालेश्वर गोप, रघुवीर राय, बालगोविंद मंडल, जगदीश शर्मा, नकुलदेव सिंह, अजय रविदास, लिलमोहन महतो, बिजेंद्र प्रसाद, महादेव मांझी, राशो सिंह और विपिन मंडल सहित केंद्रीय कमेटी के अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे.
