Click Here
Click Here
Click Here

उद्योगों की बिजली समस्या पर JUVNL के साथ चैम्बर की अहम बैठक, अब हर महीने होगी समीक्षा

Ranchi : रांची में गुरुवार को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने JUVNL और JBVNL के सीएमडी...

Ranchi : रांची में गुरुवार को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने JUVNL और JBVNL के सीएमडी के. श्रीनिवासन के साथ बैठक कर राज्य की बिजली व्यवस्था और उद्योगों को हो रही परेशानियों पर विस्तारित चर्चा की। बैठक में चैम्बर की ओर से अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव रोहित अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बिजली कटने के बाद मरम्मत में काफी देर होती है, जिससे उद्योगों का काम प्रभावित होता है. इसके समाधान के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में अलग से क्विक रिएक्शन टीम बनाने की मांग रखी गई. साथ ही लंबे फीडरों को छोटा करने और ट्रांसफॉर्मर व अन्य उपकरणों की नियमित जांच कराने पर भी जोर दिया गया.
बैठक में तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र की बिजली समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया.

Also Read : चक्रधरपुर में बिजली-पानी संकट पर भाजपा का विशाल आक्रोश प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर तीखा हमला

चैम्बर ने कहा कि एक ही फीडर पर ज्यादा लोड होने से बार-बार दिक्कत आती है, इसलिए उसका जल्द पुनर्गठन जरूरी है. अंडरग्राउंड केबलिंग और अधूरी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने की भी मांग की गई। वहीं JUVNL प्रबंधन ने हर महीने की 17 तारीख को चैम्बर के साथ समीक्षा बैठक करने पर सहमति जताई. साथ ही बिजली से जुड़े विवादों के समाधान के लिए डिस्प्यूट रेड्रेसल कमिटी बनाने का भी फैसला लिया गया, जिसमें चैम्बर की भागीदारी रहेगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *