बिहार में सम्राट सरकार के मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, निशांत को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेवारी

      NewsWave Desk: बिहार में सम्राट सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है. सम्राट चौधरी को गृह,...

 

 

 

NewsWave Desk: बिहार में सम्राट सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है. सम्राट चौधरी को गृह, सामान्य प्रशासन और मंत्रिमंडल सचिवालय जैसे अति-महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं विजय कुमार सिन्हा को कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की कमान सौंपी गई है. पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है.

क्षेत्रीय और विभागीय संतुलन साधने की कोशिश

मंत्रिमंडल के गठन में क्षेत्रीय और विभागीय संतुलन साधने की पूरी कोशिश की गई. संजय सिंह टाइगर को उच्च शिक्षा और सूचना प्रावैधिकी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मिथलेश तिवारी को शिक्षा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है. खेल जगत से राजनीति में आईं श्रेयशी सिंह को खेल विभाग की कमान दी गई है.

ALSO READ: चलती ट्रेन में पिस्टल लहराकर यात्रियों में दहशत, आरपीएफ ने दो आरोपियों को दबोचा

 

बिहार मंत्रिमंडल: मंत्रियों की सूची एवं उनके विभाग

सम्राट चौधरी: सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन एवं ऐसे सभी विभाग जो किसी अन्य को आवंटित नहीं हैं.
विजय कुमार सिन्हा: कृषि विभाग.
बिजेन्द्र प्रसाद यादव: वित्त एवं वाणिज्य-कर
शीला कुमारी: पथ निर्माण.
लेशी सिंह: भवन निर्माण
दामोदर रावत: परिवहन
संजय कुमार सिंह: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
कुमार शैलेन्द्र: ग्रामीण कार्य
मिथलेश तिवारी: शिक्षा विभाग
संजय सिंह टाइगर: सूचना प्रावैधिकी, उच्च शिक्षा एवं विधि.
सुनील कुमार: विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा.
शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल: ऊर्जा विभाग.
श्रवण कुमार: ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जन-संपर्क
विजय कुमार चौधरी: जल संसाधन एवं संसदीय कार्य
संतोष कुमार सुमन: लघु जल संसाधन
दीपक प्रकाश: पंचायती राज
लखेन्द्र कुमार रौशन: डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन
संजय कुमार: गन्ना उद्योग
निशांत: स्वास्थ्य
श्वेता गुप्ता: समाज कल्याण
नीतीश मिश्रा: नगर विकास एवं आवास
अशोक चौधरी: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
मदन सहनी: मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
रत्नेश सादा: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
मो जमा खान: अल्पसंख्यक कल्याण
अरूण शंकर प्रसाद: श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास
डॉ दिलीप कुमार जायसवाल: राजस्व एवं भूमि सुधार
केदार प्रसाद गुप्ता: उद्योग
राम कृपाल यादव: सहकारिता
भगवान सिंह कुशवाहा: योजना एवं विकास
रमा निषाद: पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
श्रेयशी सिंह: खेल
नंदकिशोर राम: पर्यटन
डॉ प्रमोद कुमार: खान एवं भूतत्व, कला एवं संस्कृति
डॉ रामचंद्र प्रसाद: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *