Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा में महंगाई के खिलाफ झामुमो का धरना, केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला

Chakradharpur: केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गुरुवार को चाईबासा...

Chakradharpur: केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गुरुवार को चाईबासा में धरना-प्रदर्शन किया. पुराना उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम ने किया. इस दौरान केंद्र सरकार को जनविरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की गई.

महंगाई पर सरकार को घेरा

धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनता की कमर टूट चुकी है. पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं. वहीं खाद्य पदार्थों से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की चीजों तक की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी का मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और अब बचत करना तो दूर, परिवार चलाना भी चुनौती बन गया है.

ALSO READ: चाईबासा में महंगाई के खिलाफ झामुमो का धरना, केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला

ईंधन और खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर सवाल

वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद देश में ईंधन की कीमतें कम नहीं की जा रही हैं. बाजार में सब्जियों, दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. परिवहन महंगा होने से हर वस्तु की कीमत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है. छोटे दुकानदार और व्यवसायी भी बिक्री में गिरावट और कम मुनाफे के कारण परेशान हैं. धरना-प्रदर्शन में जिला सचिव राहुल आदित्य, प्रवक्ता बुधराम लागुरी, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, प्रेम मुंङरी, केशर परवेज, राजाराम गुप्ता समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *