Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: JSLPS के तहत चांडिल में सॉफ्ट टॉय निर्माण कार्यशाला, SHG दीदियों को दिया गया प्रशिक्षण

Saraikela: उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में चांडिल प्रखंड कार्यालय में सॉफ्ट...

Saraikela: उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में चांडिल प्रखंड कार्यालय में सॉफ्ट टॉय निर्माण से संबंधित ओरिएंटेशन एवं बेसलाइन सर्वेक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया.

परियोजना और सर्वेक्षण प्रक्रिया की दी गई जानकारी

कार्यशाला के दौरान सॉफ्ट टॉय निर्माण कार्य से जुड़ने की इच्छुक स्वयं सहायता समूह (SHG) की दीदियों को परियोजना से संबंधित प्रस्तुतीकरण, बेसलाइन सर्वेक्षण प्रक्रिया, गूगल फॉर्म सबमिशन एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. कार्यक्रम में चांडिल एवं नीमडीह प्रखंड के सीआरपी-ईपी, जेआरपी एवं बीएमएमयू कर्मियों ने भाग लिया.

नमूना प्रारूप के माध्यम से प्रशिक्षण

प्रतिभागियों को नमूना प्रारूपों के माध्यम से सर्वेक्षण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए परियोजना के उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया. साथ ही कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनके प्रश्नों का उत्तर दिया गया, ताकि परियोजना के संबंध में स्पष्ट समझ विकसित हो सके.

ALSO READ: चाईबासा में महंगाई के खिलाफ झामुमो का धरना, केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला

क्रियान्वयन और टीम की सराहना

क्षेत्रीय स्तर पर परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक प्रक्रियात्मक एवं तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गई. कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं कार्यशाला संचालन में सहयोग के लिए डीएमएमयू टीम की सराहना की गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *