झारखंड: 65 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की हुई प्रोन्नति, देखें लिस्ट

Ranchi: झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 65 अधिकारियों को प्रोन्नति दी है. इस...

Ranchi:  झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 65 अधिकारियों को प्रोन्नति दी है. इस संबंध में विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. प्रोन्नत अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें फिलहाल उनके वर्तमान पदों पर ही संयुक्त सचिव स्तर का दायित्व दिया गया है.

देखें लिस्ट: Notification 2600 dt 30.04.26 JS

प्रमुख अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं

1. रौशन कुमार शाह – उप सचिव, पथ निर्माण विभाग

2. संजय कुमार दास – परियोजना निदेशक, आईटीडीए, साहिबगंज

3. कुमारी गीतांजलि – अपर समाहर्ता, रामगढ़

4. मनीष कुमार – क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पलामू प्रमंडल

5. ज्ञानेन्द्र – अपर समाहर्ता, सिमडेगा

6. महेंद्र कुमार – उप सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग

7. उषा मुंडू – उप सचिव, ग्रामीण विकास विभाग

8. प्रेम कुमार तिवारी – महाप्रबंधक, Jharkhand Mineral Development Corporation

9. संतोष सिंह – अपर समाहर्ता, हजारीबाग

10. शहंशाह अली खान – उप सचिव, ग्रामीण विकास विभाग

11. विभूति मंडल – क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी, संथाल परगना प्रमंडल

12. सुमन पाठक – मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां

13. विद्या भूषण कुमार – निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, गुमला

14. गौतम कुमार भगत – अपर समाहर्ता, साहिबगंज

इनके अलावा 51 अन्य राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को भी प्रोन्नति दी गई है.

देखें लिस्ट: Adobe Scan 07 May 2026 (1)

वेतनमान में भी बढ़ोतरी 

इन अधिकारियों को पे मैट्रिक्स लेवल-12 (7600 ग्रेड पे) से प्रोन्नत कर लेवल-13 (8700 ग्रेड पे) में पदस्थापित किया गया है. यह फैसला विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में लिया गया.

ALSO READ: चक्रधरपुर में खाद-बीज दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी, अनियमितता मिलने पर दुकान सील

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *