Click Here
Click Here
Click Here

अनुभव साझा करने से बढ़ेगा महिला मेटों का आत्मविश्वास, गिरिडीह-दुमका टीम ने किया बंदगांव का दौरा

Chakradharpur: ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर बंदगांव प्रखंड की बंदगांव पंचायत अंतर्गत टोकाद गांव में विशेष ‘एक्सपोजर विजिट’ सह...

Chakradharpur: ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर बंदगांव प्रखंड की बंदगांव पंचायत अंतर्गत टोकाद गांव में विशेष ‘एक्सपोजर विजिट’ सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में गिरिडीह और दुमका जिले से आई महिला मेट और उनके सहयोगियों ने भाग लिया.

ग्रामीण विकास की प्रक्रिया से कराया गया अवगत

कार्यक्रम के दौरान LEADS संस्था के लक्षुराम मुंडरी ने आगंतुक टीम को गांव के विकास कार्यों और योजनाओं के चयन की प्रक्रिया की जानकारी दी. उन्होंने ग्रामीण विकास की विभिन्न कड़ियों से महिला मेटों को रूबरू कराया.

स्थानीय महिला मेट ने साझा किया अनुभव 

स्थानीय महिला मेट मोनिका मुंडू ने अपने कार्य अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह योजनाओं को धरातल पर उतारा जाता है. उन्होंने कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों और पंचायत, प्रखंड व जिला प्रशासन से मिलने वाले सहयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

सरकारी योजनाओं का कराया गया भ्रमण 

आगंतुक टीम को विभिन्न सरकारी योजनाओं का एक्सपोजर विजिट भी कराया गया. इसमें अंबेडकर आवास, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, आम बागवानी, बिरसा संवर्धन कूप, मेड़बंदी, मिट्टी-मुरुम पथ, कच्ची नाली, तालाब, डोभा निर्माण, बकरी पालन, मुर्गी पालन और हॉलर मशीन संचालन जैसी योजनाएं शामिल रहीं.

बंदगांव की महिला मेटों के कार्य और उनकी कार्यकुशलता को देखकर गिरिडीह और दुमका से आईं महिला मेट काफी प्रभावित नजर आईं. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से उन्हें अपने क्षेत्र में बेहतर काम करने की नई सीख और ऊर्जा मिलती है.

इस मौके पर लक्षुराम मुंडरी, रंजीत भेंगरा, निश्चल तिगा, शकुंतला महतो, राजो महतो, ग्राम मुंडा, LEADS संस्था के प्रतिनिधि, महिला मेट और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

ALSO READ: चक्रधरपुर में खाद-बीज दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी, अनियमितता मिलने पर दुकान सील

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *