चास रामनगर कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से बिजली खंभे में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Bokaro : बुधवार देर रात चास के रामनगर कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली के एक खंभे में अचानक आग लग...

Bokaro : बुधवार देर रात चास के रामनगर कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली के एक खंभे में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते खंभे से तेज लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, आग लगने से आसपास के लोग दहशत में आ गए.

बिजली विभाग का लापरवाही 

स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, करीब आधे घंटे तक लगातार पानी डालने के बाद आग पर काबू पाया गया, राहत की बात रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई,
घटना के बाद कॉलोनीवासियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया, लोगों का कहना है कि इलाके में जर्जर तार और ओवरलोडिंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिसके कारण अक्सर शॉर्ट सर्किट की घटनाएं होती रहती हैं, कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द जर्जर तार बदलने और नियमित मेंटेनेंस कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

Also Read : चांडिल-दलमा की वादियों में फिल्म ‘क्रॉस रोड’ की शूटिंग शुरू, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *